हंडिया: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को किया गया गिरफ्तार
हंडिया पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी कृष्ण कुमार (20) निवासी रामनाथी, बरौत को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज था, जिसमें साक्ष्यों के आधार पर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं की बढ़ोतरी कर कार्रवाई की गई। सोमवार दोपहर 2 बजे पुलिस की ओर से गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई।