सासनी: इको कार की टक्कर से सड़क हादसे में कांवड़ लेने जा रहे बाइक सवार 1 युवक की मौत, 1 किशोर घायल
Sasni, Hathras | Aug 15, 2026 जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के गांव सलेमपुर के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान कावड़ लेने जा रहे गांव खेड़ा हाजीपुर थाना खंदौली जनपद आगरा निवासी अजीत पुत्र महाराज सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हाथरस के गांव महमूदपुर ब्राह्मणान निवासी 1 किशोर गंभीर घायल हो गया। टक्कर मारकर चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।