रौन: पुलिस कंट्रोल रूम में मिशन वात्सल्य और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना पर सह-समन्वय बैठक व कार्यशाला हुई
Ron, Bhind | Sep 26, 2026 भिण्ड कलेक्टर के मार्गदर्शन जिला कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र सिंह अंब और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के समन्वय से पुलिस कंट्रोल रूम भिण्ड में आज शनिवार के रोज दोपहर 12 बजे मिशन वात्सल्य और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, सपोर्ट पर्सन और बाल देखरेख संस्थाओं के प्रतिनिधियों की कार्यशाला सह समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।