लालगंज: हथेड़ा गांव के पहाड़ी पर आदिवासी समाज ने भव्य सम्मेलन का आयोजन कर बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार दोपहर बाद करीब 1:00 बजे हलिया विकासखंड के हथेड़ा गांव स्थित पहड़ी पर आदिवासी समाज की ओर से भव्य सम्मेलन और बाइक रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति परंपरा और जल जंगल जमीन के संरक्षण का संदेश गूंजता रहा। बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।