कोंडागांव: मध्यप्रदेश-ओडिशा में बिक्री के लिए रखी गई 35 बल्क लीटर से अधिक विदेशी मदिरा जब्त, आरोपी गिरफ्तार
कोंडागांव जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। आबकारी टीम ने कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश एवं ओडिशा में बिक्री के लिए रखी 35.700 बल्क लीटर विदेशी मदिरा जब्त की। आज शुक्रवार सुबह 11 बजे प्राप्त विज्ञप्ति अनुसार मामले में सनत कुमार बघेल, निवासी मांडोकी खरगांव को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की