कुनकुरी: कुनकुरी में मोबाइल दुकान से लाखों रुपये के मोबाइल चोरी हुए
कुनकुरी के जय स्तंभ चौक के पास कठौतिया मोबाइल दुकान में देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर पीछे के रास्ते से दुकान में घुसे और शटर का ताला काटकर कई महंगे मोबाइल फोन समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। दुकान संचालक पंकज पारीक के मुताबिक वारदात करीब रात 3 बजे की है। चोर ताला काटने के औजार भी मौके पर छोड़ गए हैं। चोरी गए सामान की कुल कीमत का आकलन अभी नह