कुमारखंड: सावन के मौके पर मुक्तेश्वर मंदिर रौता परिसर में श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित रौता पंचायत स्थित मुक्तेश्वर मंदिर रौता परिसर में सोमवार और मंगलवार को समाजसेवी मुकेश यादव के नेतृत्व में सावन के पहली सोमवारी को श्रद्धालुओं के लिए महा प्रसाद का आयोजन किया गया। पूजा अर्चना जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालु और भक्तजन के लिए समाजसेवी मुकेश यादव अपने हाथों से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया।