कसडोल: विद्युत उपभोक्ताओं को अधिकारों और शिकायत निवारण प्रक्रिया की जानकारी दी गई, सेवा मानकों के उल्लंघन पर फोरम में शिकायत
दर्ज करने की दी जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित सेवा मानकों एवं विद्युत उपभोक्ता हितों से जुड़े प्रावधानों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, रायपुर द्वारा गुरुवार को नगर पंचायत सभा कक्ष कसडोल में विद्युत उपभोक्ता जागरूकता बैठक आयोजित की गई।