ग्वालियर गिर्द: 15 अगस्त को ग्वालियर जेल से 6 बंदियों की रिहाई, बोले- आवेश में गलत कदम न उठाएं
ग्वालियर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्रीय जेल से छह बंदियों को आजादी का तोहफा मिला। शनिवार सुबह 11 बजे हुए कार्यक्रम में अच्छे आचरण और अनुशासन के आधार पर इन बंदियों की शेष सजा माफ कर उन्हें रिहा किया गया। जेल से बाहर आते ही बंदियों ने लोगों को संदेश दिया कि गुस्से और आवेश में उठाया गया एक गलत कदम पूरी जिंदगी को सलाखों के पीछे पहुंचा सकता है।