दतिया नगर: स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस लाइन स्थित ग्राउंड में आज शनिवार सुबह 9 बजे सेआयोजित किया गया। समारोह में मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मंत्री श्री कुशवाह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।