बाड़ी: पुलिस ने महिला एवं बालिकाओं का किया स्वागत और सम्मान, थाना परिसर में कराया पौधारोपण
Bari, Dholpur | Aug 13, 2026 बाड़ी शहर के कोतवाली थाने में पुलिस ने एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें शहर की गणमान्य महिलाओं, सीएलजी महिला सदस्यों, सुरक्षा सखियों, विभिन्न एनजीओ से जुड़ी महिलाओं और स्कूल-कॉलेज की छात्राओं का स्वागत सम्मान किया गया। उन्हें थाना परिसर में पौधारोपण भी कराया गया और पुलिस अधिकारियों ने थाने से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी