हनुमानगढ़: नाबालिग से शराब बिकवाने का आरोप, शराब ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पल्लू थाने में दर्ज एफआईआर संख्या 93/2026 से जुड़े मामले में नाबालिग से शराब व बीयर की बिक्री करवाने का आरोप लगाते हुए शराब ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध में पल्लू तहसील के गांव मालासर निवासी ताराचंद पुत्र किरताराम मेघवाल ने बुधवार को जिला आबकारी अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा।