बरेली: जिम में किन्नरों से मारपीट का वीडियो वायरल, वाहन क्षतिग्रस्त करने के विवाद ने पकड़ा तूल
#बरेली। रामपुर गार्डन स्थित हीलियोस जिम में वाहन क्षतिग्रस्त किए जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मारपीट के आरोपों तक पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ युवक एक महिला के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
#वीडियो #वायरल होने के बाद थर्ड जेंडर सलमान उर्फ मन्नू सूरी ने जिम संचालक और उसके साथियों पर मारपीट सहित गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में उन्होंने कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल मामले में लगाए गए #आरोपों की #पुलिस जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।