बेगूसराय: बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में किसान की मौत, परिजनों में हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा नया टोला निवासी 55 वर्षीय बौकु महतो की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान सनहा नया टोला, वार्ड संख्या-10 निवासी अयोध्या महतो के पुत्र बौकु महतो के रूप में हुई है। घटना मवेशियों के लिए चारा लाने के क्रम में सनहा ढाला से करीब 500 मीटर पश्चिम राजा पेट्रोल पंप के बीच एनएच-31 पर होने की बात बताई जा रही है।