जसवंतनगर: हिंदू विद्यालय समेत अन्य स्थानों पर सेवा संकल्प अभियान के तहत हुए नुक्कड़ नाटक, जनकल्याण योजनाओं की दी गई जानकारी
भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘नमो सेवा गाथा-अनकही कहानियां’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज, कैस्त, नगला विशुन और बाउथ में नाट्य मंडली ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को मंचन के जरिए दर्शाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग रहे।