बंदरा: पियर में नए उप डाकघर भवन का लोकार्पण, अब ग्रामीणों को मिलेंगी आधुनिक डाक सेवाएं
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड क्षेत्र के पियर में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे नए उप डाकघर भवन का लोकार्पण किया गया। विधायक कोमल सिंह और अनुमंडल प्रवर डाक अधीक्षक रंजय कुमार सिंह ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक कोमल सिंह ने कहा कि नया उप डाकघर भवन क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सुविधा है।