खानपुर: भीमसागर फिल्टर प्लांट पर वाल्ब बदलने के कारण कल शाम खानपुर कस्बे की जलापूर्ति रहेगी बाधित
भीमसागर फिल्टर प्लांट पर वाल्ब बदलने के कारण कल शाम खानपुर कस्बे की जलापूर्ति बाधित रहेगी। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता राकेश वर्मा ने आज गुरुवार को शाम 4 के लगभग बताया कि मोड़ी भीमसागर फिल्टर प्लांट पर वाल्व में अचानक खराबी आने के कारण कल वाल्ब को बदलने का कार्य किया जाएगा इसीलिए 7 अगस्त 2026 शुक्रवार को खानपुर कस्बे की शाम की जल सप्लाई पूर्णतया बाधित रहेगी।