बदायूं: ग्राम मालगांव हाईवे रोड किनारे एक घर में अज्ञात चोरों ने धाबा बोलकर लाखों रुपए की चोरी की
Budaun, Budaun | Aug 13, 2026 बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम मलगांव हाईवे रोड किनारे धर्मेंद्र के घर में अज्ञात चोर घुस गए और घर पर धावा बोल दिया और फिर लाखों रुपए की चोरी कर फरार हो गए। जब मकान मालिक सुबह उठा तो पुलिस को सूचना दी। तो पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।