अमानगंज: महगवां ग्राम में मेहनत और लगन से रुद्र प्रताप बने इनकम टैक्स इंस्पेक्टर
अमानगंज। तहसील के ग्राम मेहंगवां निवासी रुद्र प्रताप बागरी ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की परीक्षा में सफलता हासिल कर इनकम टैक्स इंस्पेक्टर का पद प्राप्त किया है। उनकी सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।