जमालपुर: जमालपुर में कारखाने से विदा हुए 16 कर्मवीर, सेवा को सलाम कर भावुक हुआ माहौल
रेल इंजन कारखाना जमालपुर में सितंबर माह में सेवानिवृत्त हुए 16 रेलकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। अधिकारी सभा कक्ष में आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रभारी सीडब्ल्यूएम डा. अभ्युदय मिश्रा ने की। प्रभारी सीडब्ल्यूएम ने सेवानिवृत्त कर्मियों के लंबे सेवाकाल और योगदान को याद करते हुए उन्हें स्वस्थ, सुखी और आनंदमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। मुख्य