ईसागढ़: कदवाया में निकला भगवान लव-कुश जयंती चल समारोह, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
मां बीजासन धाम कदवाया में रविवार दोपहर करीब दो बजे भगवान लव-कुश जयंती के अवसर पर भव्य चल समारोह निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में समाजबंधु और श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान भगवान श्री लव-कुश का स्मरण कर उनके आदर्शों और संस्कारों को नमन किया गया। चल समारोह के बाद सभा का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की एकजुटता और संस्कारों को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।