ड्राई डे पर रात में दौड़ी आबकारी टीम, एक्टिवा का पीछा कर रोका तो मिली शराब की खेप
इंदौर। ड्राई डे का आदेश लागू होते ही आबकारी टीम ने रात में गश्त तेज कर दी। भंवरकुआं क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध अंदाज में जा रही एक्टिवा पर टीम की नजर पड़ी। टीम ने पीछा कर MP 09 UR 6771 को रोका और तलाशी ली तो उसमें अलग-अलग ब्रांड की शराब की खेप मिली। एक्टिवा से सिमरनऑफ जामुन की 4 बोतल, बोल्ट केन की 1 पेटी और बडवाइजर की 1 पेटी बरामद हुई। शराब और वाहन की अनुमानित कीमत 1.15 लाख रुपए आंकी गई। आरोपी अमर पिता हुकुम सेलवाने के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) में प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश, सहायक आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देशन में कंट्रोलर कमलेश सोलंकी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल, एडीईओ धर्मेंद्र जोशी के नेतृत्व और वृत्त बम्बई बाजार प्रभारी मीरा सिंह की टीम ने की। उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र जोशी और आ�