पूर्णिया GMCH में चोरी का प्रयास नाकाम, सुरक्षाकर्मियों ने युवक को पकड़ा; स्मैक भी मिली
**पूर्णिया:** राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH) परिसर में चोरी की कोशिश कर रहे एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का सामान, बाथरूम के नल, स्मैक की पुड़िया और नशे में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिलने की बात सामने आई है। पकड़े गए युवक की पहचान 35 वर्षीय मोनू कुमार के रूप में हुई है।
अस्पताल परिसर में पिछले कुछ समय से लगातार चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। शौचालयों से पानी के नल और अन्य धातु की वस्तुएं गायब होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया था।
Bihar, India | Aug 12, 2026