लातेहार: झामुमो की जिला स्तरीय बैठक में संसद में लाए गए विधेयक के कानूनी प्रावधानों का विरोध, विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा
शहर के माको डाक बंगला में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की महत्वपूर्ण जिलास्तरीय बैठक रविवार की दोपहर करीब एक बजे आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने की।आयोजित बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद वैधनाथ राम समेत झामुमो के सभी मंच मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।