मांझी: रन पट्टी गांव में वृद्ध का शव पहुंचते ही हंगामा, आरोपी के दरवाजे पर दाह संस्कार करने पर अड़े परिजन
Manjhi, Saran | Oct 2, 2026 रन पट्टी गांव में मारपीट में घायल श्री भगवान महतो की मौत के बाद गुरुवार की शाम शव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परिजन शव को लेकर आरोपित दरोगा सिंह के दरवाजे पर पहुंच गए और वही दाह संस्कार करने पर अर गए। इस दौरान आरोपित के घर पर पथराव भी किया। एक सप्ताह के भीतर आरोपित की गिरफ्तारी का लिखित आश्वासन देने के बाद परिजन शांत हुए ।