कटकमदाग: सिरसी-2 की विवादित खाता संख्या 251 भूमि का 20 सदस्यीय विशेष जांच दल ने सीमांकन कर जांच प्रारंभ की
हजारीबाग जिला के कटकमदाग अंचल के सिरसी-2 की चर्चित गैरमजरुआ खाता संख्या 251 की विवादित भूमि की जांच सोमवार से प्रारंभ हो गई। उपायुक्त के निर्देश पर गठित 20 सदस्यीय विशेष जांच दल ने कटकमदाग अंचल अमीन उपेन्द्र कुमार के नेतृत्व में करीब 11 बजे से स्थल पर प्लॉटवार मापी कर रेखांकन किया प्रारंभ