नगीना: नगीना देहात के गांव कोटकादर में चोरी की वारदात के दौरान चोरों ने चलाई गोली, एक ग्रामीण घायल
Nagina, Bijnor | Aug 14, 2026 शुक्रवार की रात करीब 2:00 नगीना देहात क्षेत्र के गांव कोटकादर में जावेद के बंद मकान में घुसकर अज्ञात चोरो ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया आहट होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे अज्ञात चोरों ने जाते समय ग्रामीणो पर गोली चला दी। जिसमें एक ग्रामीण फहीम अहमद घायल हो गए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर मेरठ रेफर किया गया है।