इटावा: सराय एसर गाँव में महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया, ससुराल वालों पर मारपीट का लगाया आरोप
Etawah, Etawah | Sep 26, 2026 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सराय एसर गाँव की रहने वाली 28 वर्षीय खुशबू ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसके बाद हालात बिगड़ने पर उनके पति सचिन उन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर पहुँचे। जहाँ डॉक्टर ने भर्ती कर उपचार सुरु किया। वहीं खुशबू ने मीडिया को जानकारी देते हुए सास ससुर व जेठ पर मारपीट का आरोप लगाया हैं।