बुढ़ार: बुढ़ार में दो क्लिनिकों पर छापा, एक्सपायरी दवाएं मिलीं; एक में ड्रिप लगाकर मरीजों का इलाज
Burhar, Shahdol | Sep 19, 2026 स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने बुढ़ार में दो क्लिनिकों पर छापा मारा। सेवानिवृत्त डॉक्टर के क्लिनिक से एक्सपायरी दवाएं मिलीं। वहीं अभयराज हॉस्पिटल में बीपीटी पंजीयन के बावजूद मरीज भर्ती कर एलोपैथिक ड्रिप लगाने की बात सामने आई। टीम ने दोनों जगहों से दवाएं जब्त कर क्लिनिक सील कर दिए। बीडीओ शनिवार शाम 5 बजे सामने आया है।