दोस्तों, हमारी नन्हीं सी जान अभी हाल ही में 15 अगस्त 2026 को पूरे 4 साल की हुई है। हम सब बहुत खुश थे, लेकिन अगले ही दिन यानी 16 अगस्त को घर में कुर्सी से गिरने के कारण मेरी बेटी का बायां हाथ टूट गया।
उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टर साहब ने बताया कि हाथ में काफी सूजन है, इसलिए सूजन कम होने के बाद ही प्लास्टर चढ़ेगा। 18 अगस्त को जब हम अपनी बिटिया को लेकर सरकारी अनुमंडल अस्पताल गए, जहाँ उसका एक्स-रे हो रहा था, उस वक्त मेरी बच्ची दर्द से बिलख रही थी। दर्द मेरी बेटी को हो रहा था, लेकिन मेरी धड़कनें बंद हो रही थीं। अपनी 4 साल की बच्ची को इतने भयानक दर्द में देखना मुझसे सहन नहीं हुआ और देखते ही देखते मैं अनुमंडल अस्पताल के एक्स-रे रूम में ही बेहोश होकर गिर पड़ा।
जब मुझे होश आया, तो मेरा सिर मेरी पत्नी की गोद में था। एक्स-रे करने वाले कर्मचारी मेरे चेहरे पर पानी के छींटे मार रहे थे ताकि मुझे होश आ सके। वहां मौजूद लगभग 25 से 30 लोग मुझे संभाल रहे थे और ढांढस बंधा रहे थे। होश आते ही मैंने सबसे पहला सवाल अपनी पत्नी से यही पूछा— "हमारी बाबू कैसी है?" जब उसने कहा कि बाबू ठीक है, तब जाकर मेरी सांस में सांस आई। इसके बाद हम एक्स-रे की रिपोर्ट लेकर टिकारी के जाने-माने डॉक्टर सरोज बाबू के पास गए। उन्होंने बहुत ही प्यार से मेरी बेटी के हाथ पर पक्का प्लास्टर किया। प्लास्टर चढ़ने के बाद मेरी बेटी का दर्द बहुत कम हो गया और जो खुशी मुझे उसके चेहरे पर हल्की सी मुस्कान देखकर मिली, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता!
डॉक्टर साहब के क्लीनिक पर ही मेरी बच्ची लगभग 1 घंटे सुकून से सोई, जिसके बाद हम उसे घर ले आए।
🌸 आप सभी से निवेदन:
हमारी इस नन्हीं सी लाडली के लिए आप सब दुआ करें और अपना आशीर्वाद दें कि मेरी बेटी जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ और ठीक हो जाए।
#BetibdBiharJharkhand #PrayersForLittleAngle #GetWellSoon #Tikari #FatherLove