Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी के बयान पर कमल सोनी ने रखा अपना पक्ष बिलासपुर में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी बैठक के बाद संविधान संशोधन और अपने इस्तीफे को लेकर दिए गए बयानों पर बिलासपुर संभाग कार्यकारी अध्यक्ष एवं संविधान संशोधन समिति के सदस्य रहे कमल सोनी ने अपना पक्ष रखा है। सोनी का कहना है कि पिछले करीब डेढ़ वर्ष से संविधान संशोधन को लेकर पत्राचार और निवेदन किए जाते रहे, लेकिन अपेक्षित पहल नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि संविधान संशोधन का ड्राफ्ट तैयार है और अब इसे चेम्बर की सभी 22 इकाइयों तक ले जाकर व्यापक राय ली जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने संगठन में क्षेत्रीय संतुलन, समान प्रतिनिधित्व और बिलासपुर के व्यापारिक-औद्योगिक मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही। सोनी ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी व्यक्ति या क्षेत्र से नहीं, बल्कि संगठन को अधिक लोकतांत्रिक, पारदर्शी और संतुलित बनाने के उद्देश्य से है�

Chhattisgarh, India | Aug 10, 2026