Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
indradevjimix
Previous slide
Next slide
आज रात 12 बजे से बंद होगा बेली ब्रिज, कल सुबह 6 बजे से भागलपुर-नवगछिया के बीच शुरू होगी जहाज सेवा..... see more
Kahara, Saharsa
| Sep 30, 2026
MORE NEWS
📍डीएम के आदेश बाद भी मंदिर के सामने से नहीं हटा ट्रांसफार्मर, दुर्गापूजा में बड़े हादसे की आशंका..see more ◆अफसरों की लापरवाही: सावन में ही डीएम दीपेश कुमार ने दिया था 1 महीने में शिफ्टिंग का अल्टीमेटम, बिजली विभाग बेफिक्र, पूजा पंडाल का काम शुरू, मंदिर के ठीक सामने जर्जर ट्रांसफार्मर से मंडराया जान-माल का जोखिम। 👇 सिमरी बख्तियारपुर: दुर्गापूजा का त्योहार सिर पर है और नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित प्रसिद्ध बड़ी दुर्गा मंदिर में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मंदिर के आगे पूजा पंडाल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, लेकिन बिजली विभाग की प्रशासनिक बेरुखी श्रद्धालुओं की जान पर भारी पड़ सकती है। सावन महीने में जिलाधिकारी (डीएम) दीपेश कुमार द्वारा दिया गया सख्त आदेश दो महीने बीत जाने के बाद भी कागजों से बाहर नहीं निकल सका है। मंदिर के ठीक सामने खड़ा खतरनाक ट्रांसफार्मर आज भी हादसों को न्योता दे रहा है। सावन में मटेश्वर धाम की बैठक में मिला था अल्टीमेटम करीब दो महीने पहले सावन माह की शुरुआत में मटेश्वर धाम में हुई समीक्षा बैठक के दौरान डीएम दीपेश कुमार ने बिजली विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया था कि बड़ी दुर्गा मंदिर के सामने लगे ट्रांसफार्मर को एक महीने के भीतर दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाए। डीएम के कड़े रुख के बाद बिजली विभाग ने गुदरी हाट स्थित काली मंदिर के पास नए ट्रांसफार्मर के लिए थोड़ा-बहुत काम शुरू कर खानापूर्ति जरूर की, लेकिन उसके बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा राम भरोसे दुर्गापूजा के दौरान सिमरीबख्तियारपुर शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु माँ दुर्गा के दर्शन के लिए बड़ी दुर्गा मंदिर पहुँचते हैं। मंदिर के ठीक सामने पंडाल बनने के कारण सड़क पहले से ही संकरी हो जाती है। ऐसे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच जलता हुआ या स्पार्क करता ट्रांसफार्मर किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों में आक्रोश, जल्द शिफ्टिंग की मांग स्थानीय निवासियों और पूजा समिति के सदस्यों ने बिजली विभाग के प्रति गहरा आक्रोश जताया है। लोगों का कहना है कि यदि पूजा शुरू होने से पहले ट्रांसफार्मर को नए स्थान पर शिफ्ट नहीं किया गया, तो न केवल आवागमन बाधित होगा, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाएगी। श्रद्धालुओं ने बिजली विभाग से मांग की है कि डीएम के आदेश का पालन करते हुए बिना किसी और देरी के ट्रांसफार्मर को तुरंत हटाया जाए। Saharsa Police Saharsa District Administration Digp Saharsa Sanjay Kumar Singh Police Kumar Ashish IPS बाबा मटेश्वरधाम सहरसा
Kahara, Saharsa | Oct 1, 2026
उच्च शिक्षा को नई दिशा देने की पहल. मेनहा में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले विधायक डॉ. गौतम कृष्ण।
Kahara, Saharsa | Oct 1, 2026
सहरसा मे बाढ़ पीड़ितों से ये कैसा सलूक? एक प्लास्टिक के लिए सुबह 10 बजे बुलाया, रातभर बैठाया खाने तक की व्यवस्था नहीं......see more
Kahara, Saharsa | Oct 1, 2026
सहरसा में बाढ़ में डूबे घर, व्यवस्था भी डूबी! सुबह 10 बजे से रातभर प्लास्टिक के इंतजार में बैठे रहे बाढ़ पीड़ित, सरकारी अधिकारियों पर नहीं पड़ा कोई प्रभाव
Kahara, Saharsa | Oct 1, 2026
आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रवर्तन अवर निरीक्षक के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 1.49 करोड़ की संपत्ति का प्रथमदृष्टया खुलासा..... see more
Kahara, Saharsa | Sep 30, 2026
बिहार शिक्षा विभाग में फिर लौटेंगे केके पाठक? सोशल मीडिया पर चर्चा तेज, आधिकारिक पुष्टि नहीं #kkpathak
Kahara, Saharsa | Sep 30, 2026
राहत से सुरक्षा तक बाढ़ प्रभावितों की हर जरूरत का रखा जा रहा ध्यान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं सहायता कार्य लगातार जारी हैं। अमनौर के बसतपुर पंचायत सरकार भवन, चंचलिया एवं पानापुर सहित विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों में कम्युनिटी किचन के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं मकेर सहित अन्य क्षेत्रों में पशुओं के लिए सूखा चारा उपलब्ध कराकर पशुधन की देखभाल भी सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का लगातार स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की जा रही है, ताकि जरूरतमंद परिवारों तक समय पर आवश्यक सहायता पहुंचाई जा सके। सारण जिला प्रशासन — राहत, सेवा और सुरक्षा के लिए पूरी तत्परता के साथ जनता के साथ खड़ा है। हर जरूरतमंद तक सहायता पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है।
Saharsa, Bihar | Sep 30, 2026
पंचायतों के 48 गांव प्रभावित; 14 सामुदायिक रसोई के माध्यम से 5,000 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था सारण जिले में गंडक नदी के जलस्तर एवं बाढ़ की वर्तमान स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी एवं राहत कार्य संचालित किए जा रहे हैं। दिनांक 30.09.2026 को अपराह्न 4 बजे तक की बाढ़ स्थिति रिपोर्ट के अनुसार जिले के 18 पंचायतों के 48 गांव प्रभावित हैं। इन क्षेत्रों की अनुमानित प्रभावित आबादी 24,725 है तथा लगभग 4,220 परिवार प्रभावित हैं। जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार सभी संबंधित पदाधिकारियों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। आवश्यकतानुसार राहत एवं बचाव कार्यों के लिए संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य जारी वर्तमान स्थिति के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में 5 चिकित्सा शिविर, 33 नावें तथा एक बोट एंबुलेंस उपलब्ध/संचालित हैं। पशु चिकित्सा के लिए भी शिविर की व्यवस्था की गई है। राहत कार्यों के लिए 1 राहत केंद्र संचालित हैं, जहां 50 आश्रयार्थी रह रहे हैं। इसके अतिरिक्त 3 NDRF/SDRF टीमें भी उपलब्ध हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जा रही है। प्रभावित परिवारों के बीच 950 पॉलीथिन शीट का वितरण भी किया गया है। 14 सामुदायिक रसोई से 5,000 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था बाढ़ प्रभावित लोगों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पानापुर, तरैया, अमनौर, मकेर एवं परसा प्रखंडों में सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही हैं। उपलब्ध अद्यतन सूची के अनुसार कुल 14 सामुदायिक रसोई संचालित हैं, जिनके माध्यम से लगभग 5,000 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। प्रखंडवार सामुदायिक रसोई की स्थिति इस प्रकार है— पानापुर — 2 सामुदायिक रसोई तरैया — 3 सामुदायिक रसोई, चंचलिया, माधोपुर एवं भटगाई में अमनौर — 1 सामुदायिक रसोई मकेर — 5 सामुदायिक रसोई, बाघाकोल, कस्बा मकेर, भाथा, पीर मकेर एवं तरैया अमनौर क्षेत्र में परसा — 3 सामुदायिक रसोई उपलब्ध सूची में सामुदायिक रसोई के माध्यम से भोजन प्राप्त करने वाले लाभार्थियों की कुल संख्या 5,000 अंकित है। जिला प्रशासन द्वारा निर्देश दिया गया है कि बाढ़ प्रभावित लोगों तक भोजन, राहत सामग्री, चिकित्सा सुविधा एवं अन्य आवश्यक सहायता समय पर उपलब्ध कराई जाए। जलस्तर एवं स्थानीय परिस्थितियों में होने वाले परिवर्तन पर लगातार नजर रखते हुए आवश्यकतानुसार राहत एवं बचाव कार्यों को और विस्तारित किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा आम लोगों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा नदी एवं तटबंध के संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन से बचें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन को सूचना दें।
Saharsa, Bihar | Sep 30, 2026