नौगढ़: हर घर तिरंगा अभियान के तहत नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
नौगढ़। राजकीय महाविद्यालय में बुधवार दोपहर तीन बजे को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित सांस्कृतिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। वहीं महाविधालय द्वारा कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तथा देश के वीर जवानों को याद किया।