पयागपुर: पयागपुर में लेखपालों ने अतिरिक्त क्षेत्र के लौटाए बस्ते, अधिक कार्य होने से कार्य पर पड़ा असर
पयागपुर तहसील के लेखपालो ने अपने अतिरिक्त सर्किल का काम करने से मना कर दिया।सभी ने अतिरिक्त क्षेत्र के बस्ते और रजिस्टर तहसील कार्यालय में जमा करा दिए। लेखपालों का कहना है की अत्यधिक काम के बोझ के कारण वे और काम नहीं कर सकते।लेखपाल संघ के मुताबिक तहसील में कुल 65 लेखपाल सर्किल हैं।और सिर्फ36 लेखपाल ही काम कर रहे हैं।