पिंड्रा: रांची में खराब मौसम के कारण वाराणसी एयरपोर्ट पर दो विमानों की लैंडिंग, 379 यात्री थे सवार
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रांची में मौसम खराब होने की वजह से दो विमान की लैंडिंग कराई गई। शुक्रवार को रांची में मौसम खराब होने की वजह से दृश्यता कम हो गया जिसके कारण विमान की लैंडिंग वहां न होने पर वाराणसी एटीसी से संपर्क कर विमान को लेंडिंग कराई गई। इन विमानों में कुल 379 यात्री सवार थे।