Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
No video available

कौंच: @publicuser Naya Patel Nagar kanch ke Mandir ke pichhe konch koai sunbai nhi ho rhi hai

Konch, Jalaun | Jun 27, 2021

MORE NEWS

चंदकुआं पर नाला सफाई के लिए पहुंची जेसीबी फोटो खिंचा कर वापस लौटी

भूतेश्वर मंदिर में घुटनों तक नाले के पानी में खड़े होकर आरती करते पुजारी का वीडियो वायरल होने के बाद नींद खुली पालिका की

कोंच। 15 अगस्त को हुई बारिश ने नगर पालिका की नाला सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के बाद कस्बे की कई सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं और चंदकुआं चौराहे पर जलभराव के चलते लोगों के घरों, दुकानों से लेकर मंदिर और अस्पताल तक पानी पहुंच गया। प्राचीन भूतेश्वर मंदिर भी जलभराव की चपेट में आ गया और दूषित पानी शिवलिंग तक पहुंच गया।
जलभराव के बीच मंदिर में पुजारी द्वारा आरती किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर पालिका की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे। प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका प्रशासन को तत्काल नालों की सफाई कराने के निर्देश दिए।वीडियो वायरल होने के अगले ही दिन पालिका की टीम चंदकुआं पहुंची और जेसीबी की मदद से नाले की सफाई शुरू कराई। बताया गया कि नाले की एक जगह से ही कई ट्रॉली मलबा निकला। इसके बावजूद कुछ देर की कार्रवाई के बाद अभियान बंद कर दिया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाला सफाई के नाम पर महज खानापूर्ति की गई। उनका कहना है कि पालिका की टीम कुछ देर तक जेसीबी चलाने के बाद फोटो खिंचवाकर मौके से चली गई। यदि नाले की पूरी तरह सफाई कराई जाती तो जलनिकासी की समस्या का समाधान हो सकता था। लोगों का कहना है कि नालों की नियमित सफाई और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर वर्ष उन्हें जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। अब देखना यह है कि पालिका प्रशासन फोटो सेशन तक सीमित इस कार्रवाई को आगे बढ़ाकर जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान कराता है या फिर अगली बारिश का इंतजार करता है।

नालों पर अतिक्रमण हटवाने के लिए कराया जा रहा ऐलान

कोंच। जलभराव की समस्या को देखते हुए एसडीएम अभिनव कुमार यादव ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा नालों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने के लिए ऐलान कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नालों पर अतिक्रमण के कारण सही से नाला सफाई नहीं हो पा रही है। अतिक्रमण हटने के बाद नालों की सफाई कराकर जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर कराया जाएगा।

चंदकुआं पर नाला सफाई के लिए पहुंची जेसीबी फोटो खिंचा कर वापस लौटी भूतेश्वर मंदिर में घुटनों तक नाले के पानी में खड़े होकर आरती करते पुजारी का वीडियो वायरल होने के बाद नींद खुली पालिका की कोंच। 15 अगस्त को हुई बारिश ने नगर पालिका की नाला सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के बाद कस्बे की कई सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं और चंदकुआं चौराहे पर जलभराव के चलते लोगों के घरों, दुकानों से लेकर मंदिर और अस्पताल तक पानी पहुंच गया। प्राचीन भूतेश्वर मंदिर भी जलभराव की चपेट में आ गया और दूषित पानी शिवलिंग तक पहुंच गया। जलभराव के बीच मंदिर में पुजारी द्वारा आरती किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर पालिका की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे। प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका प्रशासन को तत्काल नालों की सफाई कराने के निर्देश दिए।वीडियो वायरल होने के अगले ही दिन पालिका की टीम चंदकुआं पहुंची और जेसीबी की मदद से नाले की सफाई शुरू कराई। बताया गया कि नाले की एक जगह से ही कई ट्रॉली मलबा निकला। इसके बावजूद कुछ देर की कार्रवाई के बाद अभियान बंद कर दिया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाला सफाई के नाम पर महज खानापूर्ति की गई। उनका कहना है कि पालिका की टीम कुछ देर तक जेसीबी चलाने के बाद फोटो खिंचवाकर मौके से चली गई। यदि नाले की पूरी तरह सफाई कराई जाती तो जलनिकासी की समस्या का समाधान हो सकता था। लोगों का कहना है कि नालों की नियमित सफाई और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर वर्ष उन्हें जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। अब देखना यह है कि पालिका प्रशासन फोटो सेशन तक सीमित इस कार्रवाई को आगे बढ़ाकर जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान कराता है या फिर अगली बारिश का इंतजार करता है। नालों पर अतिक्रमण हटवाने के लिए कराया जा रहा ऐलान कोंच। जलभराव की समस्या को देखते हुए एसडीएम अभिनव कुमार यादव ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा नालों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने के लिए ऐलान कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नालों पर अतिक्रमण के कारण सही से नाला सफाई नहीं हो पा रही है। अतिक्रमण हटने के बाद नालों की सफाई कराकर जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर कराया जाएगा।

Konch, Jalaun | Aug 17, 2026

सावन तीज पर झूलों में विराजे भगवान, मंदिरों में गूंजे जयकारे
कोंच। श्रावण तीज के पावन अवसर पर शनिवार को नगर में आस्था और भक्ति का माहौल रहा। विभिन्न मंदिरों में भगवान के श्रीविग्रहों को फूल-पत्तियों से सजे आकर्षक झूलों में विराजमान कराया गया। विशेष पूजा-अर्चना व आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। रामलला मंदिर में झूला महोत्सव का शुभारंभ हुआ, जो एक पखवाड़े तक चलेगा। रामलला मंदिर, अवधबिहारी लाल, द्वारिकाधीश, सीतानाथ, नृसिंह, रामजानकी, चतुर्भुज, मुरली मनोहर, कल्याणराय व बल्दाऊ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान हुए। बड़ी माता, सिंहवाहिनी, हुल्का देवी, काली देवी, राजराजेश्वरी, कैला देवी, आनंदी माता, बोदरी माता, शीतला माता व नक्टी माता मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने हलवा-पूड़ी का भोग लगाकर सुख-समृद्धि व अखंड सौभाग्य की कामना की।श्रावण तीज पर सनातनी परिवारों ने घरों में भी झूले सजाकर भ

सावन तीज पर झूलों में विराजे भगवान, मंदिरों में गूंजे जयकारे कोंच। श्रावण तीज के पावन अवसर पर शनिवार को नगर में आस्था और भक्ति का माहौल रहा। विभिन्न मंदिरों में भगवान के श्रीविग्रहों को फूल-पत्तियों से सजे आकर्षक झूलों में विराजमान कराया गया। विशेष पूजा-अर्चना व आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। रामलला मंदिर में झूला महोत्सव का शुभारंभ हुआ, जो एक पखवाड़े तक चलेगा। रामलला मंदिर, अवधबिहारी लाल, द्वारिकाधीश, सीतानाथ, नृसिंह, रामजानकी, चतुर्भुज, मुरली मनोहर, कल्याणराय व बल्दाऊ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान हुए। बड़ी माता, सिंहवाहिनी, हुल्का देवी, काली देवी, राजराजेश्वरी, कैला देवी, आनंदी माता, बोदरी माता, शीतला माता व नक्टी माता मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने हलवा-पूड़ी का भोग लगाकर सुख-समृद्धि व अखंड सौभाग्य की कामना की।श्रावण तीज पर सनातनी परिवारों ने घरों में भी झूले सजाकर भ

Konch, Jalaun | Aug 16, 2026

भूतेश्वर मंदिर में घुसा गंदा पानी, जलभराव के बीच हुई आरती
वीडियो वायरल होने के बाद जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल
कोंच। सावन के पवित्र महीने में जहां प्राचीन शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, वहीं कोंच नगर के चंदकुआ स्थित प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर से सामने आया एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में मंदिर परिसर में बारिश के पानी के साथ नाली और नालों का गंदा पानी भरा दिखाई दे रहा है। इसी जलभराव के बीच पुजारी और श्रद्धालु भगवान शिव की आरती करते नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो में मंदिर परिसर के कई हिस्सों में दूषित पानी भरा दिखाई दे रहा है और पानी के बीच से होकर श्रद्धालु शिव पिंडी तक पहुंचकर पूजा-अर्चना करते नजर आ रहे हैं। सावन के पवित्र माह में धार्मिक स्थल की यह तस्वीर लोगों को हैरान करने वाली है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बारिश के बाद मंदिर के आसपास जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण नालियों और नालों �

भूतेश्वर मंदिर में घुसा गंदा पानी, जलभराव के बीच हुई आरती वीडियो वायरल होने के बाद जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल कोंच। सावन के पवित्र महीने में जहां प्राचीन शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, वहीं कोंच नगर के चंदकुआ स्थित प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर से सामने आया एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में मंदिर परिसर में बारिश के पानी के साथ नाली और नालों का गंदा पानी भरा दिखाई दे रहा है। इसी जलभराव के बीच पुजारी और श्रद्धालु भगवान शिव की आरती करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में मंदिर परिसर के कई हिस्सों में दूषित पानी भरा दिखाई दे रहा है और पानी के बीच से होकर श्रद्धालु शिव पिंडी तक पहुंचकर पूजा-अर्चना करते नजर आ रहे हैं। सावन के पवित्र माह में धार्मिक स्थल की यह तस्वीर लोगों को हैरान करने वाली है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बारिश के बाद मंदिर के आसपास जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण नालियों और नालों �

Konch, Jalaun | Aug 16, 2026