रोह में सहायक शिक्षक की संदिग्ध मौत से सनसनी, देवी स्थान के पास पैन में मिला शव; हत्या की आशंका
Nawada, Nawada | Sep 21, 2026 नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र अंतर्गत रतोई गांव से बड़ी खबर सामने आ रही है। मध्य विद्यालय बारापाण्डेय में कार्यरत सहायक शिक्षक कौशलेन्द्र कुमार नवीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार सुबह उनका शव मड़रा गांव स्थित देवी स्थान के समीप पैन में पड़ा मिला। शव पर चोट के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद पत्नी समेत पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।