बबेरू: अछरील गांव में घर से खेलने निकली 3 वर्षीय बच्ची का शव गड्ढे में भरे पानी में उतराता मिला, परिवार में मचा कोहराम
Baberu, Banda | Aug 14, 2026 कमासिन थाना क्षेत्र के अछरील गांव मे 13 अगस्त दिन गुरुवार को घर से खेलने निकली करीब 3 वर्षीय बच्ची परी देवी का शव शुक्रवार सुबह घर के पास ही एक गड्ढे पर पानी में उतराता हुआ मिला है, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकाला और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये मेडिकल कालेज बाँदा भेज दिया है। वही पुलिस घटना की जाँच पड़ताल मे जुट गई है।