लक्सर के बाक्करपुर गांव में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और नन्हे-मुन्ने बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया।
कार्यक्रम में लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने शिरकत करते हुए महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण के महत्व पर जोर दिया। वहीं, सीडीपीओ सुधा त्रिपाठी ने गर्भवती महिलाओं से संतुलित आहार लेने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की।
कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ मां, स्वस्थ बच्चा और स्वस्थ समाज का संदेश दिया गया।
#Laksar #Anganwadi #Poshan #NutritionAwareness #Haridwar #Uttarakhand #TNINews
Laksar, Haridwar | Oct 3, 2026