अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थों की एक बड़ी खेप को पकड़ा है। खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए संयुक्त अभियान में कोस्ट गार्ड ने एक संदिग्ध ईरानी नाव को रोका, जिसमें करीब 526 किलोग्राम हेरोइन और मेथामफेटामाइन बरामद की गई। जब्त किए गए ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई गुजरात एटीएस और सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसियों के साथ मिलकर की गई। भारतीय तटरक्षक बल की टीम ने अरब सागर में लक्षद्वीप के पश्चिमी क्षेत्र में संदिग्ध नाव की पहचान की और लगातार निगरानी के बाद उसे रोककर तलाशी ली।
Ajmer, Ajmer | Sep 30, 2026