चायल: नेवादा में सेवा सेतु शिविर के चौथे दिन ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई, एडीओ ने मानदेय बढ़ाने की उठाई मांग
कौशाम्बी। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार नेवादा ब्लॉक परिसर में आयोजित सेवा सेतु शिविर के चौथे दिन ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष भोले शंकर कुशवाहा ने पिछले तीन दिनों में प्राप्त आवेदनों और लाभार्थियों का अधिकारियों से ब्यौरा लिया। उन्होंने पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।