घोड़ाडोंगरी: किसान आंदोलन को लेकर युवा कांग्रेस नेता रोहन सिंह ठाकुर ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
सारणी क्षेत्र के युवा कांग्रेस नेता एवं यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रोहन सिंह ठाकुर ने किसान आंदोलन को लेकर अपनी बात रखते हुए मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान लगातार परेशान हैं और उन्हें अपनी फसलों का उचित एवं समय पर दाम नहीं मिल पा रहा है। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है।