मझोली: मझौली से ख़ुडावल तक निकाली गई तिरंगा यात्रा, पाटन में विधायक अजय बिश्नोई रहे मौजूद, जगह-जगह हुआ स्वागत
मझौली से खुडावल तक तिरंगा यात्रा का आयोजन शुक्रवार दोपहर लगभग 12:00 बजे से किया गया। इस यात्रा के आयोजन में पाटन मझौली विधायक अजय बिश्नोई भी मौजूद रहे। अजय बिश्नोई के साथ बड़ी संख्या में युवा मझौली से खुडावल पहुंचे। जहां पर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया साथ ही उनके परिजनों का भी सम्मान किया गया। विधायक अजय बिश्नोई ने कहा तिरंगा हमारा सम्मान है।