Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
कुटुंब ऐप पर अपना प्राइवेट एप बनवाएं - बलिदान सिंह बौद्ध - Shahjahanpur News
balidansinghbauddh
No video available
2
कुटुंब ऐप पर अपना प्राइवेट एप बनवाएं - बलिदान सिंह बौद्ध
61 views |
Shahjahanpur, Shahjahanpur
| Mar 5, 2022
MORE NEWS
नागपंचमी मेले में दो पक्षों में मारपीट, पुलिस टीम से अभद्रता का...see more
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 17, 2026
अलीगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, इंस्पेक्टर समेत 3 की मौत, एक घायल अलीगढ़। थाना मडराक क्षेत्र के आगरा रोड पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से इंस्पेक्टर समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। हादसे में मृतकों में पुलिस अधिकारी, एक बाइक सवार और दो सब्जी विक्रेता शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। दुर्घटना के कारणों और ट्रक चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। बाइट,,, नीरज कुमार जादौन एसएसपी अलीगढ़ आपका अपना शहर Aapka Apna Shahar
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 17, 2026
चार बार किया आवेदन, लेकिन नही मिल पाया आवास, ग्रामीण बोले-राजाराम को आवास मिल जाता तो आज राजन और आरव सबके बीच होते पहले राजाराम की बात को सुनें, जिनकी कच्ची दीवार गिरी, फिर एसडीएम पुवायां ने क्या कहा,वो भी सुनिए शाहजहांपुर -पुवायां थाना क्षेत्र के मुड़िया कुर्मियात में राजाराम के मकान की कच्ची दीवार राजन के मकान पर गिरी ।राजन का मकान का लेंटर गिरा और उसमे दबकर राजन और उनके भतीजे आरव की मौत हो गई। जबकि आरव की मां काजल घायल हैं। राजाराम ने बताया कि हम पत्नी और चार बच्चों के साथ कच्चे मकान में रहते हैं। उन्होंने चार बार प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास पाने के लिए आवेदन किया, आनलाइन भी आवेदन किया, लेकिन कुछ नही हुआ, हताश होकर दो साल से चुप होकर बैठ गए। ग्रामीणों ने कहा कि अगर उनको आवास मिल जाता तो शायद ये हादसा न होता। आवेदन वाली बात जब एसडीएम पुवायां सदानंद सरोज को पता हुई तो उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच कराएंगे, बंडा ब्लाक से भी जानकारी जुटाई जाएगी, अगर कहीं भी लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी।
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 17, 2026
*शाहजहांपुर में कांवड़ियों और कॉलोनी गार्ड में विवाद:* आधे घंटे सड़क पर लगाया जाम, पुलिस ने कार्रवाई का दिया आश्वासन, चौक कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज की घटना https://dainik.bhaskar.com/STR5nNxaG5b?ref=MjA1MjQ2MTQ2NTQ1MDU0MTA1Ng%3D%3D
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 17, 2026
*26 अगस्त, ईद-ए-मिलादुन्नबी को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न, 24 अगस्त तक सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश: डीएम* *लंगर की खाद्य सामग्री फेंककर न दें, रिज्क की बरबादी से बचें, अनुशासन एवं स्वच्छता बनाए रखने की अपील की धर्मगुरुओं ने लोगों से की अपील* *डीजे की निर्धारित सीमा से अधिक ऊंचाई न हो, भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री न बजाई जाए: डीएम* शाहजहांपुर - आगामी ईद-ए-मिलादुन्नबी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जुलूस आयोजकों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक हुई। इस दौरान जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में नूरी मस्जिद से मुख्य जुलूस का आयोजन करने वाले अनीस अत्तारी ने जुलूस के निर्धारित मार्ग और तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईद-ए-मिलादुन्नबी का पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा। मुख्य जुलूस में हजारों लोग शामिल होते हैं। इसके अतिरिक्त शहर के विभिन्न क्षेत्रों से छोटे जुलूस भी निकाले जाते हैं। जुलूस को निर्धारित एवं परंपरागत मार्ग पर व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए आयोजकों की ओर से वॉलेंटियर्स की तैनाती की जाएगी। बैठक में महिला थाने के पास सड़क के गड्ढों की मरम्मत, बिजली के तारों को ऊंचा कराने, तिलहर-कटरा क्षेत्र के चौहटिया में जल निगम द्वारा खोदी गई सड़क की मरम्मत तथा कांट में जुलूस मार्ग पर आवश्यक व्यवस्थाएं कराने की मांग रखी गई। वहीं मोहल्ला किला से निकलने वाले जुलूस को लेकर नूर अहमद ने अनुमति पत्र समय से उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठक में उठाई गई सभी समस्याओं का निस्तारण 24 अगस्त तक सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं का स्वयं भी स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने जुलूस के दौरान डीजे की निर्धारित सीमा से अधिक ऊंचाई न होने तथा किसी भी प्रकार की भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री न बजाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जुलूस निर्धारित एवं परंपरागत मार्ग से ही निकाला जाए और किसी नई परंपरा की शुरुआत न हो। साथ ही जुलूस में किसी अन्य देश के झंडे का प्रयोग न करने के कड़े निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने आयोजकों से जुलूस में झंडों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि परंपरागत जुलूस के लिए अनुमति प्रक्रिया में पूरा सहयोग किया जाएगा, लेकिन गैर-परंपरागत जुलूस की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी समस्या या सूचना की स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारी अथवा पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया जाए। उन्होंने अगली बैठक में जुलूस के वॉलेंटियर्स को भी साथ लाने तथा परंपरागत जुलूस मार्ग का विशेष ध्यान रखने को कहा। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने जुलूस मार्ग से संबंधित नागरिक सुविधाओं एवं अन्य समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने कहा कि जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी की जा रही हैं। बैठक में अनीस अत्तारी, अनीस खान, कासिम रजा सहित धर्मगुरुओं ने भी लोगों से जुलूस के दौरान अनुशासन एवं स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने लंगर एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित करते समय उसे फेंककर न देने और रिज्क की बरबादी एवं बेहुरमती से बचने की अपील की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 17, 2026