फिरोजाबाद: अपनी बात कहना कमजोरी नहीं, सुरक्षा की पहली सीढ़ी - जिला जज डॉ. बब्बू सारंग
फिरोजाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा POCSO जागरूकता अभियान के तहत आइवे इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, कनैटा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला जज डॉ. बब्बू सारंग, CGM विजय कुमार वर्मा और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुश्री सचिव योगेश शिवा ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षित-असुरक्षित स्पर्श, POCSO एक्ट और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
जिला जज ने कहा कि डर को छुपाना नहीं, माता-पिता और शिक्षक से अपनी बात कहना ही सुरक्षा का पहला कदम है।
#DDMNEWS #Firozabad #POCSOSeminar #IveySchool #DistrictJudgeFirozabad
Firozabad, Firozabad | Oct 1, 2026