पातेपुर: सावन की दूसरी सोमवारी पर पातेपुर के बाबा दरवेश्वर नाथ धाम में 50 हजार से अधिक कावरियों का जत्था जलाभिषेक को रवाना
पातेपुर के डभैंच्छ स्थित बाबा सर्वेश्वर नाथ धाम में सावन की दूसरी सोमवारी के मौके पर जलाभिषेक के लिए 50 हजार से अधिक कावरियां पहलेजा घाट से जल लेकर चल चुके है। मंदिर कमेटी के सदस्य ने रविवार की देर रात 10 बजे के करीब बताया कि कांवरियो का जत्था जल लेकर पहुंचने वाले है। इसके लिए कमेटी की ओर से पूरा प्रबंध किया गया है। भीड़ को देखते हुए 200 वॉलेंटियर तैनात है।