कोईलवर: कोसिहान पुल के पास ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले 2 बदमाशों को किया गया गिरफ्तार
चांदी थाना क्षेत्र के कोसिहान गांव के पास पुल के पास ट्रक चालकों से चाकू के बल पर लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाशों में भदवर गांव निवासी मनु कुमार और हरदास टोला निवासी अभिषेक शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से लूटे गए दो मोबाइल, सोने का लॉकेट और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। मंगलवार दोपहर 2:30 दोनों को जेल भेजा गया