सरमथुरा: चलती स्कूटी में अचानक लगी आग, धू-धू कर जली स्कूटी; डिक्की में रखा मोबाइल भी खाक
सरमथुरा उपखंड क्षेत्र में खुर्दिया पुल के ऊपर गुरुवार को चलती स्कूटी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। स्कूटी की डिक्की में रखा मोबाइल फोन भी आग की चपेट में आकर जल गया।जानकारी के अनुसार खुर्दिया विद्यालय में कार्यरत शिक्षक बनवारी लाल शर्मा विद्यालय से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान खुर्दि