मुज़फ्फरनगर: रुड़की रोड पर बारिश में बेकाबू कार ने 4 वाहनों को मारी टक्कर, एंबुलेंस भी क्षतिग्रस्त
मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र में रुड़की रोड पर बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बारिश के बीच एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और उसने कार, मोटरसाइकिल समेत चार वाहनों को टक्कर मार दी। इस दौरान एंबुलेंस भी क्षतिग्रस्त हो गई। बेकाबू कार आखिर में बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।