राजनगर: खजुराहो में मतंगेश्वर महादेव का भव्य भंडारा, 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद; सावन में पार्थिव शिवलिंग
खजुराहो के प्राचीन मतंगेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के अवसर पर मंगलवार को असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से शुरू हुआ कन्या भोज और भंडारा रात 8 बजे तक चला। आयोजन समिति के अनुसार 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।मतंगेश्वर उत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी सावन सोमवार को श्रद्धालु